Urine RM टेस्ट क्या है? संपूर्ण जानकारी l What is Urine RM Test in Hindi

Urine RM Test in Hindi: Urine R/M (रूटीन माइक्रोस्कोपिक) टेस्ट एक सामान्य टेस्ट है जो शरीर में कई प्रकार की बीमारियों और असामान्यताओं की पहचान करने के लिए किया जाता है। इस टेस्ट में पेशाब के रासायनिक और माइक्रोस्कोपिक गुणों की जाँच की जाती है, जिससे किडनी, मूत्र प्रणाली और शरीर के अन्य अंगों की कार्यक्षमता का पता चलता है। 

Urine RM टेस्ट क्या है l What is Urine RM Test in Hindi

Urine R/M टेस्ट का उद्देश्य पेशाब की सामान्य विशेषताओं की जाँच करना और उसमें पाए जाने वाले किसी भी असामान्य तत्व जैसे प्रोटीन, ग्लूकोज़, कीटोन, या संक्रमण का पता लगाना है। प्रयोगशाला में पेशाब के रंग और रूप की जांच की जाती है। इस टेस्ट में रासायनिक परीक्षण और माइक्रोस्कोपिक जांच दोनों शामिल होते हैं।

प्रेग्नेंट महिलाओं को इन्फेक्शन और बीमारियों से बचने के लिए यूरीन रूटीन माइक्रोस्कोपिक टेस्ट करवाते रहना चाहिए। इस टेस्ट को प्रेगनेंसी टेस्ट करने या सर्जरी से पहले भी किया जाता है। अगर आपको पेशाब करते समय दर्द या खून आ रहा है पेट में दर्द पेशाब करने में जलन हो रही है तब डॉक्टर आपको इस टेस्ट करवाने की सलाह देते हैं।

इस टेस्ट में क्या-क्या देखा जाता है?

यह टेस्ट दो प्रकार से किया जाता है। है जिसमें रासायनिक परीक्षणऔर माइक्रोस्कोपिक परीक्षण शामिल होते हैं। जो निम्न प्रकार से हैं-

रासायनिक परीक्षण (Chemical Examination)

रासायनिक परीक्षण में विभिन्न प्रकार के घटकों का परीक्षण किया जाता है जिनमे यूरिन का पीएच, प्रोटीन, ग्लूकोस, कीटोन, बिलिरुबिन, रक्त आदि शामिल होते हैं।

  • pH: पेशाब का एसिड या क्षारीय गुण।
  • प्रोटीन: सामान्य रूप से पेशाब में प्रोटीन नहीं होना चाहिए। यदि प्रोटीन पाया जाता है, तो यह किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है।
  • ग्लूकोज़: यह मधुमेह या शुगर की समस्या का संकेत हो सकता है।
  • कीटोन: शरीर में वसा का अत्यधिक टूटना होने पर पेशाब में कीटोन दिखाई देते हैं, जो डायबिटीज़, भूख, या अन्य विकारों का संकेत हो सकता है।
  • बिलीरुबिन: लिवर से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकता है।
  • यूरोबिलिनोजेन: यह पीलिया या लिवर की बीमारियों की पहचान में मदद कर सकता है।
  • रक्त: अगर पेशाब में रक्त पाया जाता है, तो यह संक्रमण, पथरी, या अन्य गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकता है।

माइक्रोस्कोपिक परीक्षण (Microscopic Examination)

इस प्रशिक्षण में भी विभिन्न प्रकार के घटकों का अध्ययन किया जाता है। जो निम्न प्रकार से होते हैं लाल रक्त कोशिकाएं, सफेद रक्त कोशिकाएं, कास्ट, क्रिस्टल, जीवाणु आदि शामिल होते हैं इन घटकों का अध्ययन करके पता लगाया जाता है कि यूरिन में संक्रमण है या नहीं-

  • लाल रक्त कोशिकाएँ (RBCs): पेशाब में लाल रक्त कोशिकाएँ आना असामान्य है। यह संक्रमण, चोट, या पथरी का संकेत हो सकता है।
  • सफेद रक्त कोशिकाएँ (WBCs): सफेद रक्त कोशिकाएँ संक्रमण या सूजन का संकेत देती हैं।
  • कास्ट (Casts): किडनी में किसी प्रकार की बीमारी का संकेत देते हैं।
  • क्रिस्टल (Crystals): पेशाब में क्रिस्टल पथरी बनने का संकेत दे सकते हैं।
  • जीवाणु (Bacteria): यह संक्रमण का संकेत होता है।

Urine RM टेस्ट की आवश्यकता क्यों होती है?

यूरिन शरीर का बेस्ट मटेरियल होता है जब हम पानी पीते हैं, और वह हमारे ब्लड में मिलकर किडनी तक पहुंचता है, तब किडनी ब्लड से बेस्ट मटेरियल को फिल्टर करती हैं। तब इस प्रकार यूरिन शरीर में बनता है। 

जिसमें पोटेशियम, पानी, सोडियम, नमक, और कुछ बेस्ट टिशु होते हैं जो विभिन्न प्रकार की समस्याओं का पता लगाने के लिए इस टेस्ट की आवश्यकता होती है जैसे –

  •  किडनी की समस्याओं की जाँच के लिए।
  • मूत्र प्रणाली में संक्रमण का पता लगाने के लिए।
  • मधुमेह या शुगर की जाँच के लिए।
  • पीलिया, लिवर की बीमारियों और अन्य आंतरिक अंगों से संबंधित समस्याओं की पहचान के लिए।
  • शरीर के सामान्य स्वास्थ्य का आकलन करने के लिए।
  • UTI का पता लगाने के लिए।

Urine RM Test कैसे किया जाता है?

Urine RM टेस्ट को करने के लिए सबसे पहले मरीज का पेशाब का एक सैंपल साफ सुथरा कंटेनर में एकत्र किया जाता है। फिर पैथोलॉजिस्ट द्वारा सबसे पहले यूरिन का रंग रूप का अध्ययन किया जाता है। फिर उसकी केमिकल परीक्षण किया जाता है जिससे फ बिलोवन प्रोटीन ग्लूकोस क्यूट नदी का पता लगाया जाता है आमतौर पर मरीज को सुबह का पहला पैसा का सैंपल मंगाया जाता है। मरीज को सुबह का पहला क्योंकि सुबह का मूत्र सबसे सटीक जानकारी देता है। 

इसके बाद पैथोलॉजिस्ट द्वारा माइक्रोस्कोपिक परीक्षण किया जाता है। वैसे आपको माइक्रोस्कोप के द्वारा देखा जाता है कि उसमें लाल रक्त कोशिकाएं सफेद रक्त कोशिकाएं क्रिस्टल कास्ट बैक्टीरिया या अन्य सूक्ष्मजीव उपस्थित हैं या नहीं।

Urine R/M टेस्ट की तैयारी कैसे करें? 

यह एक आसान टेस्ट है जिसके लिए यूरिन के सैंपल को एनालिसिस करने की जरूरत होती है आपको एक स्टेरॉयड कंटेनर में सैंपल को एकत्रित किया जाता है।

पेशाब का सैंपल लेते समय साफ-सफाई का ध्यान रखें। यदि आप कोई दवा ले रहे हैं तो डॉक्टर या लैब को इसकी जानकारी दें, क्योंकि कुछ दवाएँ परिणामों को प्रभावित कर सकती हैं।

Also Read –

निष्कर्ष

Urine R/M टेस्ट शरीर के सामान्य स्वास्थ्य और किडनी, मूत्र प्रणाली, और जिगर से जुड़ी बीमारियों की पहचान करने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह सरल और दर्दरहित टेस्ट विभिन्न बीमारियों का शुरुआती संकेत देता है, जिससे सही समय पर इलाज शुरू किया जा सकता है। आशा करते हैं कि आप कोई रूटिंग माइक्रोस्कोपिक टेस्ट से संबंधित समस्त प्रकार की जानकारी प्राप्त हो गई होगी अगर आपके मन में कोई भी सवाल आता है तो आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं और इस पोस्ट को अपने दोस्त या परिवार जनों के साथ शेयर कर सकते हैं।

FAQ

Urine RM टेस्ट क्या है?

Urine RM टेस्ट एक सामान्य जांच है, जिसका उपयोग पेशाब में असामान्य घटकों जैसे प्रोटीन, ग्लूकोज, बैक्टीरिया, रक्त कोशिकाओं आदि की उपस्थिति का पता लगाने के लिए किया जाता है। यह विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के निदान में मदद करता है।

Urine RM टेस्ट क्यों करवाया जाता है?

यह टेस्ट आमतौर पर मूत्र संक्रमण, गुर्दे की समस्याएं, डायबिटीज़, लिवर रोग और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान के लिए करवाया जाता है। 

Urine RM टेस्ट के लिए कैसे तैयारी करनी चाहिए?

आमतौर पर कोई विशेष तैयारी की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन डॉक्टर आपको खाली पेट आने या विशेष दवाइयां लेने से बचने की सलाह दे सकते हैं।

क्या Urine RM टेस्ट के कोई साइड इफेक्ट होते हैं?

नहीं, यह एक साधारण परीक्षण है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। यह केवल पेशाब के नमूने की जांच है।

अगर Urine RM टेस्ट में कोई असामान्यता पाई जाए तो क्या करें?

अगर रिपोर्ट में किसी प्रकार की असामान्यता पाई जाती है, तो डॉक्टर आपको विस्तृत जांच करवाने या उपचार शुरू करने की सलाह दे सकते हैं। 

क्या Urine RM टेस्ट से मूत्र मार्ग संक्रमण (UTI) का पता लगाया जा सकता है?

हां, Urine RM टेस्ट मूत्र मार्ग संक्रमण की पहचान में सहायक होता है क्योंकि इसमें श्वेत रक्त कोशिकाओं और बैक्टीरिया की उपस्थिति का पता लगाया जा सकता है।

Sushil Niranjan

मैं सुशील निरंजन लैब टेक्नीशियन हूं और हेल्थ के क्षेत्र में जानकारी रखता हूं एवं हेल्थ से संबंधित जानकारी सांझा करना अच्छा लगता है और लिखना पसंद है इसीलिए मैं आपके लिए जानकारी इस पोस्ट के माध्यम से लिखता हूं आशा है यह पोस्ट आपको पसंद आती होगी आगे भी लिखता रहूंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button