ब्लड शुगर टेस्ट क्या है कैसे होता है? पूरी जानकारी । What is Blood Sugar Test in Hindi

Blood Sugar Test in Hindi: ब्लड शुगर जिसे रक्त शर्करा के नाम से भी जानते हैं हमारे शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को दर्शाता है यह ग्लूकोस हमारे खाने से प्राप्त ऊर्जा का एक स्रोत है और इसे रक्त प्रवाह के माध्यम से हमारे शरीर की कोशिकाओं तक पहुंचाया जाता है ब्लड शुगर का स्तर समान रूप से इंसुलिन नामक हार्मोन द्वारा नियंत्रित किया जाता है जो अग्नाशय (पेनक्रियाज) द्वारा स्रावित होता है।

शरीर में ब्लड शुगर का असंतुलन जैसे कि उसका बहुत अधिक या बहुत कम होना स्वास्थ संबंधी समस्याओं को जन्म देता है जिसमे मधुमेह प्रमुख है इस लेख में हम ब्लड शुगर के बारे में विस्तार से जानेंगे और यह समझेंगे कि इसका स्वस्थ स्तर बनाए रखना क्यों आवश्यक है तो आईए जानते हैं विस्तार से-

ब्लड शुगर टेस्ट क्या है | What is Blood Sugar Test In Hindi

Blood Sugar Test हमारे शरीर में रक्त में उपस्थित शुगर का स्तर मापता है ग्लूकोज हमारे शरीर की कोशिकाओं के लिए शक्ति का एक मुख्य स्रोत है शरीर में शुगर का स्तर खाना खाने और शरीर की गतिविधियां और अन्य कारकों से उत्पन्न होता है। ब्लड शुगर या रक्त शर्करा हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है इस रोग में शरीर में इंसुलिन की कमी होती है यह हमारे खून ग्लूकोज का स्तर होता है इस स्तर से हमें ऊर्जा मिलती है और हमारे शरीर को काम करने के लिए शक्ति प्राप्त होती है जैसे हम अपने शरीर के लिए आवश्यक ईंधन(ऊर्जा) कहते हैं।

अगर ब्लड शुगर का स्तर असामान्य हो जाता है, तो यह कई समस्याएं पैदा कर सकता है। इनमें डायबिटीज भी शामिल है। डायबिटीज का मतलब है “मधुमेह रोग” जो शरीर की क्षमता को प्रभावित करता है। यह रोग जीवन को प्रभावित कर सकता है और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है।

शरीर में शुगर का स्तर

शरीर में शुगर का स्तर दिन भर में बदलता रहता है। यह कई कारणों से प्रभावित होता है:

  • भोजन ग्रहण करने के बाद
  • शारीरिक गतिविधियों के दौरान
  • तनाव के अनुभव होने पर
  • नींद लेने के बाद

ब्लड शुगर टेस्ट कैसे किया जाता है?

यह सामान रक्त टेस्ट की तरह ही होता है जिसमें जांच करने के लिए पहले नस से खून का एक नमूना निकाला जाता है। रक्त नमूना लेने के बाद सैंपल को प्रयोगशाला लैब में भेज दिया जाता है वहां पैथोलॉजिस्ट इसका परीक्षण करके यह ज्ञात करते है, कि शुगर का स्तर कितना है यदि शुगर का स्तर नार्मल रेंज से अधिक आता है तो उसे डायबिटिक माना जाता है। 

यदि शुगर का स्तर नॉर्मल रेंज से कम आता है तो लो ब्लड शुगर को दर्शाते हैं यदि आपको ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है। तो आपको सैंपल लेने वाली जगह पर सूजन या नीला निशान पड़ सकता है जो की कुछ समय पश्चात ठीक हो जाता है।

शरीर में शुगर का परिसंचरण

शरीर में शुगर का परिसंचरण ऊर्जा के रूप में पूरे शरीर में होता है। इसका स्तर नियंत्रित होना जरूरी है। अगर शुगर का स्तर बहुत अधिक या कम हो जाए, तो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

ब्लड शुगर टेस्ट कितने प्रकार से होता है?

ब्लड शुगर (Blood Sugar) के तीन प्रकार का होता है जिनमें फास्टिंग ब्लड शुगर और पोस्टप्रैंडियल ब्लड शुगर महत्वपूर्ण होते हैं।

  • फास्टिंग ब्लड शुगर (Fasting Blood Sugar): यह सुबह खाली पेट लिया जाता है, जब व्यक्ति ने कम से कम 8 घंटे से कुछ नहीं खाया हो। नॉर्मल रेंज  70-110 mg/dL
  • पोस्टप्रैंडियल ब्लड शुगर (Postprandial Blood Sugar): यह खाना खाने के दो घंटे बाद मापा जाता है। नॉर्मल रेंज: 70 -140 mg/dL 
  • रैंडम ब्लड शुगर (Random Blood Sugar): यह किसी भी समय बिना उपवास के लिया जाता है। नॉर्मल रेंज: 70 -160 mg/dL इस टेस्ट को हम कभी भी लगा सकते हैं।

इन सामान्य रेंजों से अधिक या कम होने पर डॉक्टर से परामर्श करना आवश्यक होता है ताकि सही समय पर सही उपचार किया जा सके।

नोट; “अच्छे स्वास्थ्य के लिए, शरीर में शुगर का स्तर संतुलित होना बहुत महत्वपूर्ण है।”

हाई और लो ब्लड शुगर के क्या कारण हैं?

रक्त में शुगर का स्तर बदल सकता है कई कारणों से इसका स्तर बढ़ या घट जाता है हाई ब्लड शुगर के लिए डायबिटीज, मोटापा, तनाव, और कम शारीरिक गतिविधियां जिम्मेदार होती है।

लो ब्लड शुगर के लिए कई कारण हो सकते हैं जैसे इंसुलिन की अधिक मात्रा कम खाना खाना और कड़ी मेहनत करना शामिल है

इन स्थितियों के लक्षण सुस्ती, भूख लगा, बेचैनी, बेहोशी और घबराहट हो सकते हैं। अगर आपके पास इनमें से कोई लक्षण दिखे तो तुरंत ही नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें और अपने ब्लड शुगर स्तर की जांच कराएं।

“उच्च रक्त शर्करा स्तर के साथ-साथ कम रक्त शर्करा स्तर दोनों ही गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकते हैं।”

किसी भी स्थिति में, ब्लड शुगर स्तर को नियंत्रित रखना महत्वपूर्ण है। यह आपके स्वास्थ्य और दैनिक जीवन के लिए अच्छा है। 

डायबिटीज की जानकारी

ब्लड शुगर को नियंत्रित कैसे करें | How To Control Blood Sugar In Hindi

ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए निम्नलिखित उपाय अपनाए जा सकते हैं:

  • स्वस्थ आहार:- कम “कार्बोहाइड्रेट’’ और “फाइबर युक्त आहार’’ का सेवन करें। हरी सब्जियाँ, साबुत अनाज, दालें, और सलाद शामिल करें। मीठे और प्रोसेस्ड फूड से परहेज करें।  फल जैसे सेब, पपीता, और बेरीज़ का सीमित सेवन करें जो शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
  • नियमित व्यायाम: – रोज़ाना 30 मिनट तक मध्यम व्यायाम करें, जैसे चलना, दौड़ना, साइकिल चलाना, या योग।

अगर आपको डायबिटीज या मधुमेह रोग के लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। समय पर इलाज लेने से आप इस रोग को नियंत्रित रख सकते हैं। इस तरह आप गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं।

ब्लड शुगर स्तर कितना होता है?

हर व्यक्ति का ब्लड शुगर का स्तर अलग-अलग होता है आप अपना टेस्ट करने के बाद यह जान सकते हैं कि आपका ब्लड शुगर स्तर कितना है जिससे आप अपने स्वास्थ के बारे में जान सकते हैं यह बताता है किया आपका ब्लड शुगर स्तर सामान्य है या नही।

ब्लड शुगर टेस्ट कब करना चाहिए?

एरिया में डायबिटीज के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो डॉक्टर ब्लड शुगर टेस्ट करवाने का सुझाव दे सकते हैं। डॉक्टर ज्यादातर फास्टिंग ब्लड शुगर टेस्ट करवाने का ही सलाह देते हैं जिन लोगों में पहले से ही डायबिटीज है उनमें डायबिटीज के स्तर पर नजर रखने के लिए इस टेस्ट का उपयोग किया जाता है।

निम्न स्थितियों में ब्लड शुगर टेस्ट किया जाता है जैसे बार-बार पेशाब आना, अचानक अधिक वजन बढ़ जाना, धुंधला दिखाई देना, चिड़चिड़ापन, सामान्य व्यवहार और बात करने के तरीके में बदलाव आना बेहोशी और मिर्गी आदि लक्षण दिखाई देने पर यह टेस्ट डॉक्टर द्वारा कराया जाता है।

शुगर लेवल चार्ट | Sugar Leval chart in hindi

शुगर लेवल चार्ट एक उपयोगी टूल है। इसमें व्यक्ति को 30 दिन ब्लड शुगर चेक करके अपने पास एक चार्ट बनाना होता है इसका उपयोग करके आप अपने ब्लड शुगर के स्तर का आकलन कर सकते हैं। यह चार्ट आपको बताता है कि सामान्य शुगर स्तर क्या होता है और यदि आपके स्तर में बदलाव हैं तो पता लग जाता है।

Also Read –

FAQ

ब्लड शुगर क्या है?

ब्लड शुगर खून में मौजूद ग्लूकोज का स्तर है। हमारा शरीर इसे ईंधन(ऊर्जा) के रूप में उपयोग करता है। इससे हमारे शरीर को कार्य करने की शक्ति मिलती है।

शरीर में शुगर का स्तर क्या है?

शरीर में शुगर का स्तर भिन्न-भिन्न हो सकता है। शरीर में शुगर का स्तर खाना खाने और शरीर की गतिविधि से प्रभावित होता है। यह पूरे शरीर में फैला हुआ है 

हाई और लो ब्लड शुगर के क्या कारण हैं?

ब्लड शुगर का स्तर कई कारणों से बदल सकता है। हाई ब्लड शुगर के लिए डायबिटीज, मोटापा और तनाव जैसे कारण हो सकते हैं। लो ब्लड शुगर के लिए अधिक इंसुलिन, कम खाना खाना और कड़ी मेहनत जैसे कारण हो सकते हैं।

डायबिटीज या मधुमेह रोग क्या है?

ब्लड शुगर का स्तर डायबिटीज या मधुमेह रोग का संकेत हो सकता है। यह एक स्वास्थ्य विकार है जहां इंसुलिन का स्तर कम हो जाता है यह इसका सही जवाब उपयोग नहीं है।

ब्लड शुगर को कैसे नियंत्रित किया जा सकता है?

ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करना जरूरी है। इसके लिए आहार, व्यायाम, दवाएं और स्वास्थ्य जाँच का उपयोग किया जाता है। एक शुगर लेवल चार्ट का उपयोग करके अपने स्तर को नियंत्रित कर सकते हैं।

निष्कर्ष

आपने इस आर्टिकल के माध्यम से ब्लड शुगर टेस्ट (Blood Sugar Test In Hindi) के बारे में पड़ा है हमने इस लेख में आपको बताया कि ब्लड शुगर क्या होता है ब्लड शुगर टेस्ट कैसे करते हैं एवं ब्लड शुगर हाई लेवल होने के क्या दुष्प्रभाव होते हैं इसके साथ ही हमने आपको बताया कि ब्लड शुगर को नियंत्रित कैसे करते हैं आशा है कि आपको इस लेख से महत्वपूर्ण जानकारी मिली होगी।

स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी प्रकार जांच या टेस्ट के बारे में जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट की और पोस्ट देख सकते हैं एवं इस पोस्ट को आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं ब्लड शुगर क्या है इससे संबंधित और अधिक जानकारी चाहते हैं तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं। धन्यवाद

Sushil Niranjan

मैं सुशील निरंजन लैब टेक्नीशियन हूं और हेल्थ के क्षेत्र में जानकारी रखता हूं एवं हेल्थ से संबंधित जानकारी सांझा करना अच्छा लगता है और लिखना पसंद है इसीलिए मैं आपके लिए जानकारी इस पोस्ट के माध्यम से लिखता हूं आशा है यह पोस्ट आपको पसंद आती होगी आगे भी लिखता रहूंगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button